सपा ने शुरू किया घर-घर वोटर लिस्ट परीक्षण अभियान, बीएलए को दिए निर्देश
शामली, अप्रैल 12 -- समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट के परीक्षण और शुद्धिकरण के लिए घर-घर जाकर जांच अभियान शुरू कर दिया है। इस संबंध में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के बाबरी ज़ोन में बीएलए की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में बीएलए को उनके-अपने बूथ की नई वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई। प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं ने सावधानीपूर्वक काम किया, लेकिन इसके बावजूद थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025 की तुलना में 41,157 वोटर कम पाए गए हैं, जिनका परीक्षण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह जांच घर-घर जाकर ही संभव है और इसी उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है, जो अगले रविवार तक चलेगा। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। ज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.