बुलंदशहर, मार्च 27 -- विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रचार के दौरान सपा नेत्री अर्चना पांडा ने भाजपा सरकार पर बेहद तीखा और आक्रामक हमला बोला। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित छोइया के पुल के नीचे बह रही काली नदी में "नाली गैस प्रणाली" का लाइव डेमो करते हुए उन्होंने सरकार के दावों को "सफेद झूठ और जनता के साथ क्रूर मजाक" बताया। अर्चना पांडा ने पाइपलाइन डालकर चूल्हा जलाने का प्रदर्शन किया, लेकिन जब पाइप से गैस की जगह सिर्फ बदबू निकली, तो उन्होंने इसे सरकार की "हवाई घोषणाओं और खोखले प्रचार" का जीता-जागता उदाहरण बताया। सपा की नीति और नेतृत्व का जिक्र करते हुए अर्चना पांडा ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में कभी भी जनता को भ्रमित नहीं किया और हमेशा जमीन से जुड़ी योजनाएं लागू कीं।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.