सपा ने रामशरण दास की मनाई जयंती
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रामशरण दास गुर्जर की 99वीं जयंती पर शुक्रवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अखिलेश ने कहा कि रामशरण दास ने आजीवन समाजवादी विचारधारा और पार्टी को मजबूत करने का काम किया। वे बेहद कर्मठ और निष्ठावान नेता थे। नेताजी के साथ हर संघर्ष के साथी थे और पार्टी को आगे बढ़ाने में साथ दिया। वे कार्यकर्ताओं के बीच बहुत लोकप्रिय थे। इस मौके पर सांसद देवेश शाक्य, सांसद रुचि वीरा, विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, प्रभु दयाल बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.