लखनऊ, जनवरी 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी, करहल, भोगांव व किशनी विधानसभा में नो-मैपिंग के मतदाताओं को सुनवाई के लिए नजदीकी स्थल बनाने और एईआरओ की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया की प्रथम चरण की तरह बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर नो-मैपिंग नोटिस देने और मतदाताओं से दस्तावेज एकत्रित करने की मांग की है। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन देते हुए कहा है कि मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने लिखित शिकायत की है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में नो-मैपिंग के मतदाताओं की सुनवाई के लिए 10-15 किमी दूर सुनवाई स्थल बनाए गए हैं। मतदाताओं को इससे वहां तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.