सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। नमो घाट वाराणसी में घुमने गये अपने साथियों के साथ युवक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल को नमो घाट के प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से मौत हो गई थी। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के घर पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को आर्थिक सहायता दी। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मृतक चिंटू जायसवाल के घर पहुंच कर मृतक चिंटू जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के द्वारा भेजी गयी आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपए नगद धनराशि दिया। आगे भी पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने की बात सपा के प्रतिनिधिमंडल ने कही। इस दौरान मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और 50 ...