आगरा, मार्च 20 -- समाजवादी पार्टी ने गैस संकट पर अभियान के तहत शुक्रवार को डीएम से जवाब मांगा। उन्हें सुबह से शाम तक सिलेंडरों के लिए लंबी लाइनों और कालाबाजारी के बारे में बताया। साथ ही इसके समाधान की बाबत सवाल पूछे। डीएम ने सवालों का जवाब देते हुए नेताओं को संतुष्ट किया। 'जवाब दो' अभियान के तहत सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में नेता डीएम से मिलने पहुंचे। नेताओं ने सभी एजेंसियों की जांच, स्टाक आडिट, कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तगी, हर उपभोक्ता को आपूर्ति, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर पाबंदी लगाने की मांग की है। जल्द सुधार न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी गई है। महासचिव पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, नितिन कोहली, विनय अग्रवाल, विजेंदर प्रजापति, मधुकर अरोड़ा, राहुल चौधरी, देवेन्द्र राठौर, फरहा...