सपा ने महंगाई के खिलाफ किया हल्लाबोल प्रदर्शन
मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बढ़ती महंगाई, बिजली पानी गैस की समस्या, हत्या बलात्कर, पेपर लीक को लेकर कलक्ट्रेट पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इससे पहले पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च करते हुए रमईपट्टी, सिविल लाइन, कचहरी रोड, साइलेस तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामो में बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि कर दिया गया है। जिले के लोगों को डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गयी है। किसानों को खाद-बीज तथा डीजल नहीं मिल पा रहा है। नीट परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.