कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की बुधवार को हुई बैठक में नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और देश की अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जनता की स्थिति भयावह होती जा रही है। निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए युवाओं को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सीबीएसई परीक्षा परिणामों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, शैलेंद्र यादव मिंटू, संजय सिंह बंटी सेंगर, रजत मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, राम प्रसाद सविता, मेराज अहमद, इशरत इराकी और जस्वेंद्र निषाद मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...