देवरिया, अप्रैल 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्यास यादव व संचालन नेता रमेश यादव ने की। इसमें नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष ब्यास यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह्य का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान समाज के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। महर्षि कश्यप ने समस्त सृष्टि को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया, वहीं महाराजा निषादराज गुह्य ने मित्रता, समर्पण और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन यह सिखाता है कि समाज का निर्माण समानता, सहयोग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.