शामली, जुलाई 26 -- रविवार को शहर के करनाल रोड स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की ओर से आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तंभ दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ताना ने इस दौरान आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. नितिन तोमर और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने आरक्षण और संविधान के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। एमएलसी चुनाव को लेकर हुई बैठक में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- संविधान और आरक्षण की रक्षा का लिया संकल्प नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती क...