वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी। सम्राट अशोक जयंती गुरुवार को समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई की ओर से मनाई गई। भेलूपुर स्थित कार्यालय में आयोजन की अध्यक्षता महानगर सचिव योंगेंद्र यादव ने की। इस दौरान सम्राट अशोक के कार्यकाल और उनकी कार्यशैली की चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, राजेश मौर्या (मुन्ना), संजय यादव, अवधेश कुशवाहा, अखिलेश चंद्र, प्रदीप मौर्या, चंद्रशेखर सिंह, अयाज खान, अजय यादव ने विचार व्यक्त किया। संचालन ओमप्रकाश जायसवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रामजी यादव ने किया। सपा की जिला इकाई की ओर से सम्राट अशोक की जयंती का आयोजन किया गया। प्रवक्ता एडवोकेट संतोष यादव की अध्यक्षता में हुए आयोजन में दीपचंद गुप्ता, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव, विद्या भारती, हीरू यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, सुरेश पाल, ...