गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय पर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, राष्ट्रसेवा, समाजहित और व्यापारिक समुदाय के प्रति समर्पण को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, राजन कश्यप, अनिल चौधरी और इरफान ताहिर हुसैन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सपा ने भामाशाह की जयंती मनाई यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस यह भी पढ़ें- सपा कार्यालय में मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती, रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी मनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...