सपा ने भाजपा को लखनऊ में दी बड़ी मात, सारे सिटिंग MLC जीते, सिर्फ अवनीश हार गए कांति से
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) की खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर फैसला आ गया है। भाजाप ने छह और सपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सपा को दो सीटों का फायदा हुआ है। भाजपा ने पिछला प्रदर्शन दोहराते हुए अपनी सीटें बरकरार रखीं हैं। मैदान में उतरे सभी सिटिंग एमएलसी चुनाव जीत गए हैं। सिर्फ लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा। सपा की कांति सिंह ने उन्हें हराया है। बाकी सभी 10 प्रत्याशी अपनी सीटें बचाने में सफल रहे हैं। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों में से चार भाजपा व दो सपा ने जीती हैं। वहीं खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों में से तीन सपा ने और दो भाजपा ने जीती हैं। लखनऊ खंड स्नातक सीट से सपा की कांति सिंह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.