सपा ने भर्ती आयोगों को बना दिया था भ्रष्टाचार का आयोग : केशव
प्रयागराज, जुलाई 27 -- नीट पेपर लीक के मुद्दे पर छात्र आंदोलन के बाद भाजपा पर हमलावर विपक्षी दलों के खिलाफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हमला बोला है। सोमवार को मीडिया से बातचीत में डिप्टी सीएम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उन्हें पेपर लीक और नकल माफिया पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। समाजवादी पार्टी के ही नकल माफिया उत्तर प्रदेश में बैठे हुए हैं। भाजपा की कल्याण सिंह सरकार में नकल विरोधी अध्यादेश लाया गया था जिसे रद्द करने का काम सपा सरकार ने किया था। नकल कराकर पास करने का समाजवादी पार्टी ने धंधा बना लिया था। अखिलेश यादव की सरकार ने इसी प्रयागराज में भर्ती आयोगों को भ्रष्टाचार का आयोग बना दिया था। सपा ने यूपी की प्रतिभाओं को कुचलने का काम किया। इसलिए उसे पेपर लीक जैसे मुद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.