मऊ, अप्रैल 12 -- मुहम्मदाबाद गोहना। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार को विधानसभा कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष आमान अहमद ने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आप सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लग जाए। साथ ही 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी धर्म प्रकाश यादव, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष राम यादव, जयहिंद यादव, राम शब्द यादव, महासचिव अजीत यादव, मिठू राजभर, अशोक कुमार गौतम, प्रदेश सचिव राजमन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...