सपा ने बैठक कर चुनाव की तय की रणनीति
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- अहरौरा। नगर स्थित एक निजी लान में आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। इस दौरान चुनावी रणनीति तैयार की गई। वहीं जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी को तैयारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। कहा गया कि बूथ अध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होने सभी बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय और मजबूत करने का निर्देश दिए। कहा जनसमस्याओं को लेकर मुखर रहें और बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक व छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएं। मतदाता पुनरीक्षण स्नातक और आम मतदाता सूचियों में अधिक से अधिक नाम दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वोटर लिस्ट सत्यापन और बूथ मजबूती में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.