सपा ने बूथ कमेटियां मजबूत करने की बनाई रणनीति
बरेली, सितम्बर 21 -- सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने पार्टी कार्यालय पर शहर और कैंट विधानसभा के जोन प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा कर जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। शमीम सुल्तानी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। जोन और सेक्टर प्रभारी समन्वय से बूथ कमेटियों का गठन पूरा करें। उन्होंने महानगर संगठन से जुड़े प्रकोष्ठों को वार्ड स्तर तक मजबूत करने, हर माह बैठक कराने और जनसमस्याओं को लेकर पीडीए पंचायत या प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद नव नियुक्त महानगर कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना का पार्टी नेताओं ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। बैठक में महासचिव पं. दीपक शर्मा, दिनेश यादव, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, गोविन्द सैनी, सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.