पीलीभीत, जून 19 -- बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बीएलए बूथ लेविल प्रभारी का सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत बनाने की रणनीति तय की। घनश्यामपुर में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि बूथ स्तर का संगठन किसी भी चुनाव की सफलता की आधारशिला होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर अपनी पार्टी की रीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना होगा। सपा नेत्री दिव्या गंगवार ने कहा कि संविधान को खत्म करने का काम किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने के लिये काम करना होगा। आज प्रदेश का पीडीए सपा को सत्ता में लाने का मन बना चुका है। यह भी पढ़ें- बूथ मजबूती से ही विधायक और सांसद बनते हैं: गौतम सम्मेलन में चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, तंजीफ रजा, अनिल कुमार, लखविंदर सिंह, भूदेव गंगवार, ओमपाल गंगवार, पंकज गंगवार, रू...