कानपुर, मार्च 9 -- समाजवादी पार्टी कांशीराम की 92वीं जयंती पर बूथस्तर तक वाल्मीकि कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इसके लिए पीडीए प्रभारी दीपक खोटे को संयोजक मनोनीत किया है। सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि नगर में 1625 बूथों पर वाल्मीकि कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही गंगा मेला के अवसर पर सपा महानगर कानपुर का कैंप सरसैयाघाट पर लगेगा। इसके संयोजक रजत मिश्रा बनाए गए हैं। बैठक में प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, शबाब अबरार, सत्यनारायण गहरवार, परमवीर गंभीर, आनंद शुक्ला, नंदलाल जयसवाल, महेन्द्र सिह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.