लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददातासपा ने निर्वाचन आयोग से अयोग्य घोषित मतदाताओं की जिलावार, विधानसभा वार तथा पोलिंग बूथ वार सूची राजनैतिक दलों को अविलंब उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि नो-मैपिंग तथा लाजिकल एरर के तहत 3,50,436 मतदाता, जिनको सुनवाई आधिकारी ने अपने फैसले में अयोग्य मतदाता घोषित कर दिया है, उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अयोग्य मतदाता को डीएम के यहां अपील करने की अंतिम समय सीमा 25 अप्रैल को 15 दिन और आगे बढ़ाए जाने की मांग भी की है।ज्ञापन में कहा गया है कि 10 अप्रैल को प्रकाशित मतदाता सूची में अयोग्य मतदाता के नाम में डिलीटेड क्यू प्रिंट है। लाजिकल एरर के मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग हो गई है। मतदाता के नाम, उम्र, फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.