गंगापार, अप्रैल 13 -- भारतगंज। सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांडा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक साइकिल रैली निकाली। सुबह से ही राजापुर गांव में कार्यकर्ता पार्टी के बैनर और झंडों के साथ एकत्रित होने लगे। रैली का नेतृत्व मेजा विधायक संदीप पटेल ने किया। रैली राजापुर से शुरू होकर बेला, हेमपुर, कुखुड़ी, बामपुर और मांडा रोड होते हुए पुनः राजापुर गांव पहुंची। राजापुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. दिनेश पासी के आवास पर सभा आयोजित की गई, जहां आंबेडकर जयंती को 'पीडीए दिवस' के रूप में मनाया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप पटेल ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार दिया, जिसमें सामाजिक न्याय और समानता का संदेश निहित है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर की अवस...