लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर ऊंचाहार विधानसभा सीट के 28 बूथों के बंटवारों (संभाजन) पर डीएम द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने की कार्यवाही को तुरंत निरस्त किए जाने की मांग की है।प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 29 अक्तूबर से 4 दिसंबर 2025 यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 10 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। ऐसे में ऊंचाहार विधानसभा में बूथों के बंटवारे का काम कैसे हो सकता है। जिलाधिकारी के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए। यह पूरी तरह से अवैधानिक है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.