लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर काटे गए, जोड़े गए और संशोधित नामों की सूची तत्काल राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की है।प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा ज्ञापन दिया गया है। इसमें 15 दिन में जिलाधिकारी और उनके फैसले के विरुद्ध 30 दिन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील करने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन के नियम और अपील फीस आदि के लिखित निर्देश अविलंब जारी करने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...