सपा ने जेपी के नाम को बनाया लूट-खसोट का जरिया : योगी
बलिया, अगस्त 30 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की दुहाई देने वालों ने उनके नाम को लूट-खसोट का माध्यम बना दिया। लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केन्द्र (जेपीएनआईसी) इसका प्रमाण है। इसके भवन की लागत दो सौ करोड़ थी, जबकि सपा ने इस पर 864 करोड़ रुपए खर्च कर डाले, फिर भी अधूरा ही रहा। उनकी मंशा इस केन्द्र को व्यक्तिगत हित का अड्डा बनाने का था। उसकी समिति में अखिलेश यादव, धर्मेन्द्र यादव, डिम्पल यादव, राजेन्द्र चौधरी समेत तमाम ऐसे नाम हैं। अखिलेश यादव को इसके लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें- यूपी के 2 करोड़ नौजवानों को टेबलेट बांटेगी सरकार; खुले मंच से CM योगी का ऐलान ने शनिवार को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.