इटावा औरैया, अगस्त 5 -- इटावा। समाजवादी पार्टी के चिंतक व दार्शनिक छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की 94 वीं जयंती के मौके पर सपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी नेता थे। उन्हें डॉक्टर राम मनोहर लोहिया का खास शिष्य माना जाता था उनके अच्छे कार्यों और विचारों के कारण लोग उन्हें प्यार से छोटे लोहिया कहते थे। उन्होंने स्वर्गीय मिश्र के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पानी से लबालब सपा कार्यालय में मनाई गई छोटे लोहिया की जयंती विचार गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शुक्ला...