लखनऊ, जनवरी 21 -- सपा ने वृद्ध व बीमार मतदाताओं की सुनवाई उनके घर पर ही किए जाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इस मांग को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में 1.04 करोड़ ऐसे लोग हैं, जिनका मिलाना पुरानी मतदाता सूची से नहीं हो पाया है। ऐसे ही 2.22 करोड़ तार्किक विसंगति की श्रेणी में आने वाले मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 80 प्रतिशत मतदाता वृद्ध, बीमार व दिव्यांग हैं, जिन्हें उनके घर पर सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जिससे मतदाताओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े। अन्य राज्यों में यह सुविधा प्रदान की गई है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.