सपा ने की मतदाता सूची गिनाई गड़बड़ियां, ठीक किए जाने की मांग
लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता
सपा की मांग सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में अविलंब अभियान चलाकर मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट मतदाता, मृत मतदाता, अनुपस्थित मतदाता, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की मांग की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि मतदाता सूची की गड़बड़ियों को ठीक किया जाए, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक ढंग से संपन्न हो सके।
गड़बड़ियों का आरोप सपा ने ज्ञापन में मैनपुरी में पोलिंग बूथ व मतदाता क्रम संख्या का विवरण देते हुए एक मतदाता का नाम कई बार दर्ज होने का दावा किया है। ऐसे ही अन्य मतदाताओं के नाम कई बार दर्ज होने समेत अन्य गड़बड़ियां बताई हैं। श्रावस्ती, झांसी व अन्य जिलों में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। सपा का कहना है कि प्रदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.