सपा ने किसानों को दिया समर्थन
हरिद्वार, मई 26 -- ग्राम पीली पड़ाव स्थित पंचायत में प्रस्तावित बंदोबस्त प्रक्रिया के विरोध में किसानों के धरने को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया। पिछले दस दिनों से निरंतर धरना जारी है। किसानों का आरोप है कि धरने के बाद भी प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। जब किसान कोई व्यवस्था नहीं चाहता है तो उस पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। जल्द प्रशासन समस्या सुलझाए नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। इस अवसर पर मुख्तयार, राजा, देवेंद्र, रमेश चंद, फतेह सिंह, दिलीप सिंह, सोहन लाल, दिला राम, ज्ञान चंद, शीशराम, मुन्ना सिंह, तरसेम, संजय कुमार, रघुवीर सिंह, केशर सिंह, लखबीर सिंह, सौरभ आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.