वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पिंडरा विधानसभा के चनौली एवं मानापुर गांव जाकर किसानों से मिला। प्रस्तावित काशी द्वार योजना के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किए जाने पर नाराजगी जतायी। भरोसा दिया कि वह किसानों की आवाज उठाएंगे। सदन से सड़क तक उनके लिए संघर्ष करेंगे। किसानों ने बताया क्षेत्र के 10 गांव की 800 एकड़ जमीन अधिग्रहित होनी है। उसके एवज में मुआवजा बहुत कम दिया जा रहा है। सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक भी लगा दी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने वही से जिलाधिकारी वाराणसी को फोन कर किसानों के पुलिसिया उत्पीड़न पर आपत्ति जताई। डीएम ने 15 फरवरी को सपा के प्रतिनिधिमंडल एवं किसानों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया है। मछल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.