अयोध्या, फरवरी 3 -- अयोध्या, संवाददाता। सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कहा कि सेक्टर एवं बूथ प्रभारी संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से समाजवादी विचारधारा हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की भाजपा सरकार के तानाशाह से जनता ऊब चुकी है। अब जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बातें सपा के वरिष्ठ नेता ने बीकापुर ब्लॉक के दराबगंज रोड स्थित एक मैरिज लॉन में एसआईआर समीक्षा बैठक में कही। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता बृजेश यादव और अध्यक्षता निवर्तमान जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.