मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस एवं पीडीए दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए कांशीराम द्वारा किया गया ऐतिहासिक संघर्ष आज समाजवादी पार्टी के पीडीए मिशन का आधार है। पूर्व सांसद कादिर राणा ने 1993 के दौर को याद करते हुए कहा कि सपा ही आज उनके संघर्षों की सच्ची वारिस है। चरथावल विधायक पंकज मलिक ने संकल्प लिया कि जहां भी किसी पर जुल्म होगा, सपा विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भी संविधान और आरक्षण बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. मोनि...