सपा ने उत्तराखंड सरकार पर बोला हमला
हरिद्वार, मई 8 -- समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को ज्वालापुर जटवाड़ा पुल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चंपावत, देहरादून, हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को ही दबा रही है। अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सरकार अपने न्यायों को बचाने में लगी हुई है। बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- चंपावत की सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे उत्तराखंड को शर्मसार किया : डॉ. गोगी उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.