लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अल्पसंख्यक और पीडीए मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से डिलीट किए जाने की शिकायत की है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने ज्ञापन देकर मांग की है कि नाम मिथ्या के आधार पर डिलीट कराने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के मैनुअल ऑन इलेक्टोरल रोल्स- 2023 के नियम के अनुसार नाम डिलीट करने से पहले संबंधित मतदाता को नोटिस दी जाएगी या उसके घर पर नोटिस एक सप्ताह तक चस्पा की जाएगी। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...