सपा ने अयोध्या में फार्म गायब होने पर दिया ज्ञापन
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिल कर ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि अयोध्या विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 222 में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए जमा किए गए 150 फार्म-6 गायब कर दिए गए हैं। केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। इसकी जांच करवा कर दोषियों को दंडित किया जाए। कन्नौज के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र व बिजनौर नगीना विधानसभा क्षेत्र में भी गड़बड़ी की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- सपा ने अयोध्या में फार्म गायब होने पर दिया ज्ञापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.