लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी मुख्यालय में रविवार को मिजोरम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मोहम्मद आजम खां द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को राज्यपाल रहते हुए अजीज कुरैशी ने मान्यता प्रदान की थी। कार्यक्रम में उनके भांजे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सूफियान कुरैशी ने भी शिरकत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.