गाजीपुर, मई 28 -- गाजीपुर। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव बिंदु बाला बिंद, उनके पति केशव बिंद और जेठ अच्छेलाल बिंद पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का केस कोतवाली में दर्ज हुआ है। यह केस बड़ीबाग निवासी सपा नेता जगत मोहन बिंद ने कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गईं है।केस दर्ज कराने वाले जगत मोहन बिंद का कहना है की सदर विधानसभा सपा से वह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वहीं मीरनपुर शक्का निवासी बिंदु बाला बिंद भी दावेदारी कर रही है लेकिन वो दौड़ में पीछे है। इस कारण उन्होंने उनपर पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाया। 16 मार्च 2026 को केशव बिंद ने फोन कर टिकट की दौड़ से हटने अथवा पांच लाख रुपये देने की मांग की। इसके बाद 11 अप्रैल को बिंदु बाला और अच्छेलाल बिंद उनके घर पहुंचे और पांच दिन के भ...