मेरठ, अगस्त 6 -- मेरठ । सपा नेता एवं समाजवादी पार्टी छात्रसभा मेरठ महानगर अध्यक्ष हैविन खान एडवोकेट ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। इस अवसर पर हैविन खान ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बैट भेंट किया। मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सपा नेता हैविन खान ने संगठन की मजबूती, छात्रसभा के विस्तार तथा आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और छात्रहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।हैविन खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर देते हुए छात्र-युवाओं के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अ...