सपा नेता सम्राट मलिक चौथे दिन भी हाउस अरेस्ट, पुलिस से नोकझोंक
मेरठ, जुलाई 24 -- समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य सम्राट मलिक को पुलिस ने लगातार चौथे दिन भी उनके आवास पर नजरबंद कर रखा है। शुक्रवार को जब वे अपने रोहटा रोड स्थित गगन एन्क्लेव आवास से सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलने लगे, तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। इस दौरान सपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सम्राट मलिक ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन उन्हें न तो जंतर-मंतर जाने दे रहा है और न ही अपनी सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच जाने की अनुमति दे रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली जंतर-मंतर जाने से पहले गो सेवक दिव्यांश शर्मा को किया गया नजरबंद इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच जाना, शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना और राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.