सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सफारी का किया भ्रमण
इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सफारी का भ्रमण किया और शेर, लेपर्ड के साथ अन्य वन्य जीवों को भी देखा। सांसद जितेंद्र दोहरे भी उनके साथ रहे। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सफारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह नेताजी मुलायम सिंह यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट है और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि सफारी बेहद खूबसूरत है और यह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सफारी के डायरेक्टर डॉक्टर अनिल पटेल ने उन्हें सफारी के वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.