लखनऊ, अक्टूबर 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

राम गोपाल यादव के आरोप सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बीजेपी नेताओं पर एसडीएम से मिलीभगत कर वोट काटने के आरोप पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साक्ष्य मांगे हैं। जिससे वह इन आरोपों की जांच कराकर ऐसे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकें। सपा नेता राम गोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि उप्र में अब वे अधिकारी ही एसडीएम के पद पर तैनात किए जा रहे हैं जो अपना आईडी-पासवर्ड बीजेपी के किसी कार्यकर्ता को दे देते हैं। यह बीजेपी कार्यकर्ता मतदाता पंजीकरण केंद्र के प्रभारी के साथ बैठकर सपा के वोटों को काटने व बीजेपी के वोटों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ओटीपी उसी आईडी व पासवर्ड पर आता है जो बीजेपी के किसी व्यक्ति के पास है। वहीं से उसे ओके कर द...