सपा नेता राजेंद्र चौधरी की सेहत में सुधार, डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट हटाया
लखनऊ, जुलाई 4 -- सपा के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की सेहत में सुधार होने पर शनिवार को लोहिया संस्थान के डॉक्टरों ने उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया है। अब वह बातचीत कर रहे हैं। आईसीयू के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि थोड़ा और राहत मिलने पर एंजियोग्राफी समेत दूसरी जांच की जाएगी। राजेन्द्र चौधरी को देखने के लिये परिचित और भारी संख्या में सपाई पहुंचे। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री 77 वर्षीय राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार सुबह गंभीर दिल का दौरा पड़ने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहोशी की हालत में पहुंचे चौधरी की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने फौरन सीपीआर और वेंटिलेटर सपोर्ट देकर जान बचाई। आनन-फानन लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.