गाजियाबाद, मई 12 -- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ओर से ब्राह्मण समाज पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा की शिकायत पर गाजियाबाद के कविनगर थाने में FIR दर्ज की गई है। इस विवाद के चलते 12 मई को दादरी में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें भाटी के बयानों को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया गया। समाज में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए 15 मई को दादरी की परशुराम धर्मशाला में एक विशाल महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...