रामपुर, दिसम्बर 31 -- रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक ने मंगलवार को मुलाकात की। करीब आधे घंटे मुलाकात के बाद बाहर आकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि आजम खां को जेल में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। यूसुफ मलिक ने कहा कि मौजूदा सरकार में आजम खां को किसी भी तरह की सहूलियत मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण मूलभूत सुविधाओं तक में कमी बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.