अयोध्या, फरवरी 27 -- अयोध्या,संवाददाता। जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे से जुड़े चर्चित दुष्कर्म एवं पॉक्सो प्रकरण में निरुद्ध समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मोइद खान को अदालत से बरी होने के बाद आखिरकार जेल से रिहाई मिल गई। लगभग डेढ़ वर्ष तक कारावास में रहने के बाद वह अपने पैतृक घर भदरसा पहुंचे, जहां उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा। मोइद खान पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे और वहीं से मुकदमे की सुनवाई चल रही थी। लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद अदालत ने उन्हें आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया। हालांकि,मामले में उनके नौकर राजू खान को किशोरी के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराते हुए अदालत ने सजा सुनाई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.