सपा नेता पर दर्ज मुकदमे को सपाइयों ने बताया गलत
मथुरा, सितम्बर 1 -- सपा नेता अनिल अग्रवाल के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने सपा नेता एडवोकेट गौरव किशनपुरिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी कंचन गुप्ता के माध्यम से राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता पर इस तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज होंगे तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, गौरव पांडे, प्रशांत अग्रवाल, भगवती चतुर्वेदी, नारायण दास यादव, सुनील यादव, छोटू ठाकुर, मुकेश सैनी, देवेन्द्र आजाद, शबनम कुरैशी, अभिषेक यादव महासचिव, चौधरी तेजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.