सपा नेता ने युवक को दिनदहाड़े उठाया, कार से कूदकर भागा पीड़ित, बचाने पहुंचे दो सिपाही घायल
नरैनी (बांदा), अप्रैल 12 -- Banda News: यूपी के बांदा में सपा के पूर्व महासचिव ने अपने बेटे व दो साथियों के साथ मिलकर रविवार दोपहर करीब दो बजे एक युवक का अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसे कालिंजर की ओर जंगल ले जाकर मारपीट की गई और हत्या की नीयत से ले जाया जा रहा था, लेकिन युवक चलती कार से कूदकर किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। वहीं, अपहरण की सूचना मिलने पर छुड़ाने जा रहे दो सिपाही रास्ते में दुर्घटना में घायल हो गए। युवक समेत दोनों सिपाहियों का सीएचसी में इलाज किया गया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सपा नेता, उसके बेटे व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। नरैनी कस्बा के कालिंजर मार्ग पर राजीव नगर मोहल्ला निवासी राजाराम गर्ग उर्फ बद्री प्रसाद ने नर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.