कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोविन सिंह यादव ने सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक खान की बेटी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। रोविन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने हर कार्यकर्ता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि सपा सरकार में बनाया गया सौ शैय्या अस्पताल पीड़ितों को बेहतर इलाज देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, लेकिन आज वह अपनी मूल भावना से भटक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल अब केवल एक सफेद हाथी बनकर रह गया है, जहां मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और सभी ने बेटी के शीघ्र स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.