हापुड़, मार्च 8 -- हापुड़, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा ने हापुड़ जिला कार्यालय पर मासिक बैठक में हिस्सा लिया और जिला कमेटी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आशुतोष शर्मा ने बताया जनपद में तीनों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए प्रत्येक बूथ पर लोगों से मिलना होगा उनकी समस्याओं को समझना होगा और समाजवाद से समाधान कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा। आशुतोष शर्मा ने बताया 2027 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है, इसमें समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को समाजवादी नेताओं को दिन-रात कार्य करना पड़ेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री भूषण त्यागी, रेशमा यादव, संजय गहलोत, ललित सिंह, अख्तर मलिक, राजेश यादव, सीमा तनेजा आदि शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.