कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में लेनदेन के विवाद में सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। आरोप है कि सपा नेता ने रुपये देने के लिए घर बुलाया। वहां आंखों में मिर्ची का पानी डाल दिया और उसके बाद एक घंटे तक परिवार के साथ मिलकर पीटता रहा। गाड़ी भी तोड़ दी और मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सपा नेता और उसके परिवार के चंगुल से छुड़वाया। घटना के वक्त मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर शिवली रोड निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.