फतेहपुर, मार्च 7 -- फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता वसीम अंसारी के आवास पर शनिवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया। जहां आपसी समरसता दिखाई दी। कार्यक्रम में सपा सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट आदि गणमान्यों ने प्रतिभाग किया। पिछड़ा वर्ग समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी अंसारी ने आए हुए अतिथियों व रोजदारों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। निर्धारित समय पर रोजदारों ने इफ्तार किया। आपसी सद्भाव व समरसता दिखाई दी। आयोजक ने कहा कि मुस्लिम समाज में रमजान माह बेहद मुकद्दस महीना है। इस मौके पर जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन अनवारूल हक, नफीस उद्दीन, रमेश पटेल, राजेन्द्र त्रिवेदी, कमरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.